गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत की महिलाओं ने मंगलवार को देवी दुर्गा की रूप मां विपत्तारिणी की पूजा धूमधाम से की. श्रद्धालुओं ने मां की पूजा कर घर में सुख-शांति एवं मंगल की कामना की. दारिसाई के नवकुंज मंदिर परिसर में सुबह से दोपहर तक महिलाओं की भीड़ लगी रही. पुजारी संजय मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई. (नीचे भी पढ़ें)

विपत्तारिणी पूजा में श्रद्धालुओं ने मां को दूब घास के साथ अनानास, आम सहित 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल एवं 13 प्रकार की मिठाइयां अर्पित की. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण करने से पहले 13 गांठ वाला धागा बांह में बांधा. पुजारी संजय मुखर्जी ने बताया कि मां विपत्तारिणी की पूजा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा से नवमी के बीच शनिवार व मंगलवार को होती है.(नीचे भी पढ़ें)
मान्यता है कि श्रद्धा भाव से मां की पूजा-उपासना करने से मां की कृपा-दृष्टि भक्तों पर सदैव बरसती है. मौके पर मंदिर समिति के सदस्य संजय मुखर्जी, श्यामा पद दास, निर्मल चंद्र सिंह, बबलू महतो, विष्णु महतो, मृणाल महतो आदि उपस्थित थे.











