बोकारो:बोकारो में नकली शराब और प्रिंट रेट से अधिक रेट में बेचे जाने की लगातार शिकायत के बाद मंगलवार को रांची से आई उत्पाद विभाग की टीम ने बोकारो के कई अंग्रेजी शराब की दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने सेक्टर 4 एलआईसी मोड़, सिटी सेंटर स्थित पीएनबी मोड़ के नजदीक शराब दुकानें तथा अन्य दुकानों में टीम ने छापेमारी की और कई शराब की बोतलें अपने साथ ले गए. (नीचे भी पढ़े)
रांची से आई उत्पाद विभाग की टीम ने कहा कि जांच के लिए सैंपल लिया गया है और इसके बाद सारी जानकारी दे दी जाएगी. छापेमारी में तीन सेल्समैन को भी हिरासत में लिया गया है जिससे टीम पूछताछ करेगी. इस पूरे अभियान में रांची उत्पाद विभाग की टीम के साथ बोकारो उत्पाद विभाग की भी टीम साथ थी. यहां शराब लेने आई कुछ ग्राहकों ने भी ज्यादा रेट लेने की शिकायत अधिकारियों को देखकर मीडिया के सामने करने लगे.











