
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के जीरापारा गांव के वार्ड सदस्य सुकलाल नायक का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती जीरापाड़ा गांव पहुंचे और परिजनों से मिल कर सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मौके पर झामुमो नेता बलराम महतो, अप्पू महतो, बासुदेव महतो, गणेश मुर्मू, आकाश दास समेत अन्य उपस्थित थे।





