
धालभूमगढ़ : निदेशक एनईपी सह वरीय पदाधिकारी धालभूमगढ़ ज्योत्सना सिंह और धालभूमगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी( बीडीओ) शालिनी खलखो ने प्रखंड कार्यालय में साप्ताहिक बैठक कर कर्मियों से प्रखंड में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्यप्रगति की समीक्षा की. इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा ,14वी और 15वीं वित्त आयोग से संबंधित जल संरक्षण योजनाओं जिसमें नाडेप, वर्मी कंपोस्ट, सोख्ता गड्ढा, वाटर हार्वेस्टिंग की योजनाओं को लेते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिया है.इस दौरान वरीय पदाधिकारी द्वारा सभी पंचायत सचिव, मुखिया और रोजगार सेवक को 30 नवंबर तक 50 -50 दीदी बाड़ी योजना को चालू करने का निर्देश दिया है.
जुगीशोल पंचायत के पंचायत सचिव के बैठक में उपस्थित नहीं रहने के कारण बीपीओ को पंचायत से संबंधित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. मोदाशोली पंचायत के पंचायत सचिव को मनरेगा अंतर्गत गरीब कल्याण अभियान के तहत सोक पीट, वर्मी कंपोस्ट, दीदी बाड़ी योजना चालू नहीं करने के कारण फटकार लगाते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब समर्पित करने को कहा गया है. गरीब कल्याण अभियान में संतोषजनक प्रगति नहीं होने के कारण सभी पंचायत के रोजगार सेवकों का मानदेय स्थगित रखने का निर्देश दिया गया. सभी रोजगार सेवकों को वर्मी कंपोस्ट 2 से 3 दिनों के अंदर में एंट्री करते हुए चालू करने की बात कही है. सभी पंचायत में 5-5 तालाब पंचायत सचिव, मुखिया और रोजगार सेवक को लेने का निर्देश दिया है. बैठक में मुखिया,पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे.











