
चाकुलिया : झारखंड सरकार ने सरना आदिवासी धर्म कोड पारित की है इससे क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोगों में हर्ष व्याप्त है. गुरुवार शाम को चाकुलिया के जिप सदस्य शिव चरण हांसदा ने बहरागोड़ा के मानुषमुरिया बाजार चौक पर सरना आदिवासी धर्म कोड पारित होने की खुशी पर लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया. मौके पर लोगों ने मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी. जिप सदस्य शिव चरण हांसदा ने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड राज्य अलग हुआ आज वह पूर्ण हुआ है. कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के सुरक्षा के लिए सरना आदिवासी धर्म कोड बिल पास कर अलग राज्य के उद्देश्य को पूरा किया है. उन्होंने धर्म कोड पारित होने पर सीएम हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर धनेश्वर मुर्मू, रवि चांद मांडी, श्याम पद मांडी, चेतन हांसदा, विधान मांडी, लालू हांसदा, जीतेन्द्र नाथ टुडू, राम मुर्मू, मदन मोहन हांसदा, दशरथ हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.






