चाकुलिया : चाकुलिया के लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष दुर्गा दत्त लोधा ने सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज जमशेदपुर के माध्यम से सरकार की उद्योग विभाग के संचीव के नाम ज्ञापन भेजकर प्रखंड में संचालित कल कारखाने और उद्योग की समस्याओं से अवगत कराया है. भेजें गये ज्ञापन में कहा है कि इन दिनों चाकुलिया प्रखंड में हाथियों के आतंक और बिजली की बदहाली के कारण कल कारखाने और उद्योग पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है. आए दिन हाथी किसी ना किसी राइस मिल के चहारदीवारी तोड़कर मिल में प्रवेश कर रहा है, जिससे कल कारखानों में कार्य कर रहे मजदूर और मिलर्स काफी भयभीत हैं. हाथियों के आतंक के कारण मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं और जो आ रहे हैं वह भी समय से पूर्व छुट्टी कर घर लोट रहें हैं जिससे उद्योग प्रभावित हो रहा है और जान माल की क्षति का भय सता रहा है. वहीं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति भी बदहाल हो गई है. (नीचे भी पढ़ें)
क्षेत्र में थोड़ी सी बरसात होने पर ही घंटो बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है, इसके पश्चात हर आधे एक घंटे में बिजली का शट-डाउन लिया जाता है इससे कल कारखानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. उत्पादन पर लागत बढ़ जाता है एवं उत्पादन करपाना भी मुश्किल हो जाता है. उपरोक्त समस्याओं की बजह से यहां की लघु श्रेणी में आने वाले कल कारखाने बंद होने के कगार पर है और मजदूर भी क्षेत्र से बाहर पलायन करने को बाध्य हो रहें हैं. ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के यथा शीघ्र समाधान करने की मांग की है ताकि कल कारखाने बंद ना हो और मजदूरों का पलायन रूक सके.







