जमशेदपुर : रसेल वाइपर दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है. भारत में भी अब यह सांप दिखने लगा है. जमशेदपुर में आज इस प्रजाति का एक सांप स्कूटी में छिपा मिला है, जिसे स्नेक कैचर की मदद से पकड़ा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाशनगर लाल बाबा ट्यूब कंपनी के पास रहनेवाले किशन सिंह आज उस समय भय से कांप उठे, जब उनकी स्कूटी की हेडलाइट के अंदर सांप जैसा कुछ छिपा दिखा. जांच करने पर साफ हो गया कि वह सांप ही है तब उन्होंने किसी माध्यम से नगर के स्नेक कैचरों, शुभम मल्लिक एवं रोहित रजक से संपर्क किया. दोनों ने वहां पहुंच कर स्कूटी में छिप कर बैठे सांप को बाहर निकाला तो उन्हें भी आश्चर्य का ठाकाना नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने जिसे पकड़ा था वह रसेल वाइपर प्रजाति का सांप था. रसेल वाइपर आम तौर पर झारखंड में नहीं पाये जाते. यह सांप आखिर कहां से पहुंचा यह तो मालूम नहीं, किन्तु आपको बताते चलें कि वाइपर सांप में हीमोटॉक्सिक विष पाया जाता है, जो खून में पहुंच कर खून के थक्के बना देता है और सांप काटे व्यक्ति की मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण मौत हो जाती है.



