
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी स्थित सबर टोला में शुक्रवार शाम संपत्ति विवाद को लेकर सबर की पिटाई कर दी गई. इस घटना में डारेन सबर, बिसुन सबर और विवेक सबर को चोट आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज किया गया. सभी के सिर पर गंभीर चोटें आई है. घटना के संबंध में डारेन सबर ने बताया कि वे लोग अपनी जमीन में बाउंड्री बना रहे थे. इतने में पड़ोस में रहने वाले पियो सिंह, धनंजय सिंह, शशि सिंह और अमित सिंह अन्य 40 से 50 लोगों के साथ पहुंचे. सभी लाठी डंडे और रॉड लेकर आए थे. बिना कुछ कहे सभी ने उनपर हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. उन्होंने एमजीएम थाना को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





