
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई एमई स्कूल रोड निवासी कारोबारी सीताराम अग्रवाल की सास भगवती देवी का निधन शुक्रवार को हो गया. उनका अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह 11 बजे चाईबासा स्थित घाट में किया जाएगा. स्वर्गीय किशनलाल अग्रवाल (सिल्लोदा) धर्मपत्नी भगवती देवी अग्रवाल का स्वर्गवास से परिवार में शोक का माहौल है. उनका अंतिम संस्कार दामाद सुनील अग्रवाल, मनोज भांसाली, राजेश मुरारका और सीताराम अग्रवाल द्वारा किया जाएगा.



