जमशेदपुर : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अंजनी कुमार तिवारी का बुधवार को निधन हो गया. उन्होंने सुबह करीब 8:20 बजे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में अंतिम सांस ली. वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज जारी था. उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग सहित उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. (नीचे भी पढ़ें)

लंबे समय से चल रहा था इलाज : जानकारी के अनुसार, अंजनी कुमार तिवारी की तबीयत लंबे समय से खराब थी. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था. बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस सेवा में रहा महत्वपूर्ण योगदान : अंजनी कुमार तिवारी ने झारखंड पुलिस में डीएसपी के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी थीं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस विभाग के अधिकारियों और अपने पुराने सहयोगियों के साथ उनका जुड़ाव बना हुआ था उनके निधन पर पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों, पूर्व सहकर्मियों और परिचितों ने गहरा दुख जताया है. लोगों ने उन्हें याद करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.












