
जमशेदपुर:जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धातकीडीह में 5 अक्टूबर 2020 को फायरिंग मामले में बुधवार को आरोपी सद्दाम ने भी जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके पहले अजहर ने 15 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था. कुछ दिन पहले ही सद्दाम की जमानत अर्जी झारखंड हाईकोर्ट से खारिज हुई थी. जिसके बाद सद्दाम ने सरेंडर किया है. इस मामले में नशेड़ी गैंग के सरगना सलमान के अलावा अन्य आरोपी जेल में बंद है.
विदित हो कि 5 अक्टूबर 2020 को सलमान अपने गैंग के सदस्यों के साथ एक सदस्य के परिजनों से मिलने गया था. उसने गैंग के सदस्य के परिजनों को सही से इलाज करवाने को कहा. हंगामा होने पर बस्ती के लोग जुटने लगे. इसी बीच सलमान और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग में दो लोग घायल हो गए थे. बाद में एक की मौत हो गई थी.




