जादूगोड़ा : स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136वीं जयंती आगामी रविवार, 30 मार्च को कदमा के ब्रह्मर्षि भवन में मनाई जाएगी. ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान आंदोलन के प्रणेता थे. उन्होंने हर जाति, हर समाज के किसानों के लिए आंदोलन चलाया और लड़ाई लड़ी. उनके विचारधारा को समाज के जन-जन तक फैलाने का काम ब्रह्मर्षि समाज करेगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने केंद्र सरकार से स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित किये जाने की मांग की, ताकि समाज के सर्वहारा नेता को सम्मान मिल सके. उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती मात्र एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे. संवाददाता सम्मेलन को दीपू सिंह, जय किशोर ने भी संबोधित किया. इस कार्यक्रम में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में दो भोजपुरी गायक गोलू व निशा पांडे अपने भोजपुरी गीतों से दर्शकों को झुमाएंगे.














