जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में गुरुवार को साहित्योदय मंच की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक का मुख्य विषय अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला और संस्कृति न्यास साहित्योदय को साहित्य कला संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर चर्चा हुई. इस चर्चा का मुख्य विषय यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड था, साथ ही गत 21-22मार्च को 24घंटे ऑनलाइन दुर्गायन अखण्ड काव्यार्चन के आयोजन एवं पांचवें महाकाव्य ग्रन्थ दुर्गायन के लिए दिये गए सम्मान को विस्तार दिया गया. दुनिया भर के ढ़ाई सौ से अधिक लब्धप्रतिष्ठ रचनाकारों ने प्रस्तुति दी थी जिनमें विश्व कल्याण और मौजूदा वैश्विक संकट के निदान की कामना की गई थी. इस आयोजन के लिए सभी रचनाकारों को आद्य शक्ति और वीणा दीप सम्मान प्रदान किये गए. जमशेदपुर के कई साहित्यकारों का उक्त पांचों महाकाव्यों में योगदान रहा है. साहित्योदय के बैनर तले इसी साल नवंबर में गुवाहाटी में तीन दिवसीय भव्य आयोजन कर सभी रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ आशा गुप्ता ‘श्रेया’, विशिष्ट अतिथि डॉ रागिनी भूषण एवं डॉ यमुना तिवारी व्यथित रहे जबकि प्रकाश ओझा ने अध्यक्षता की. अध्यक्ष पद्मा प्रसाद विंदेश्वरी ने स्वागत वक्तव्य दिया. अपने स्वागत वक्तव्य में अध्यक्ष पद्मा प्रसाद विंदेश्वरी ने मंच के उत्थान पर जोर दिया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वीणा नंदिनी ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन में जमशेदपुर साहित्योदय परिवार के सदस्यों में पद्या प्रसाद विन्देश्वरी, डॉ आशा गुप्ता, जय प्रकाश ओझा, डॉ रजनी रंजन, माधुरी मिश्रा, नीलम पेडीवाल, रीना गुप्ता श्रेया, रीना सिन्हा ‘सलोनी’, पूनम सिंह वत्सला, मनीष सिंह वंदन, डॉ अनीता निधि, वीणा पांडे भारती, माधवी उपाध्याय, विंध्यवासिनी तिवारी, वीणा नंदिनी सहित कई साहित्यकार उपस्थित रहे.


















