जमशेदपुर : लौहानगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा की ओर से साकची झंडा चौक में विराट 51वें रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आज लौहनगरी के हृदयस्थल साकची बाजार स्थित झंडा चौक में सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ. पुरोहितों के द्वारा विधिवत पूजन कार्य से हुई शुरुआत ने पूरे साकची को भक्तिमय बना दिया. बाल मंदिर के सक्रिय सदस्य अंकित मोदी ने पूरे विधि विधान से राम लला का पूजन कराया. पूरा साकची भगवामय एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

बाल मंदिर के सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नरेश संघी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सुरेश खेमका, राजकुमार मवंड़िया, बजरंग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, कृष्ना अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, संभु चौधरी, सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल थे. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और जय श्री राम के नारों से पूरा साकची क्षेत्र गूंजता रहा. (नीचे भी पढ़ें)

रघुवर दास रामनवमी महोत्सव का करेंगे उद्घाटन
बाल मंदिर के सन्नी संघी ने बताया कि मंगलवार, 24 मार्च को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रामनवमी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे. उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं, रामभक्तों से समारोह में शामिल होने की अपील की.



