जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में जागो संगठन व जागो युवा विंग तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह का आयोजन समाज के गरीब व होनहार बच्चों को सम्मानित करने के लिए किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में को- ऑपरेटिव कालेज के प्रोफेसर अससम मलिक, विशिष्ट अतिथि के रुप में ठक्कर बप्पा मध्य विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार, सरायकेला साई स्कूल के सहायक शिक्षक सलमा मुखी, समाजसेवी पुनीता मुखी, शंभु डुंगरी, लक्ष्मण मुखी, लखिंदर करुवा, सुरज मुखी, ब्रजेश मुखी, विकास मुखी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)

स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मुखी ने दिया. कार्यक्रम का संचालन रवि मुखी व धीरज मुखी ने किया. इस दौरान सलमा मुखी व हेमंत मुखी को समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया. साथ ही साथ दस बच्चों को समाज भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया. मैट्रिक, इंटर व ग्रेजुएशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को समाज गौरव अवार्ड व मेडल देकर नवाजा गया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुमंत मुखी, महासचिव जोलेश मुखी, संतोष मुखी, कुमकुम मुखी, मुन्ना मुखी, सावन मुखी, धीरज मुखी, श्रवण मुखी, स्वयंम मुखी समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.






