जमशेदपुर : बिष्टुपुर के खरखाई लिंक रोड स्थित श्री धर्म संस्था मंदिर में चल रहे 77वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत गुरुवार को सुबह महा गणपति होमम के साथ यज्ञानुष्ठान की शुरुआत हुई. इसके पश्चात सहस्र कलशाभिषेक का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके तहत 1008 कलशों की स्थापना के पश्चात मंदिर के तीनों मुख्य देवताओं, श्री गणेश, श्री कार्तिक एवं श्री धर्म सास्था के लिए 336-336 कलशों का अभिषेक किया गया. उधर बाहर से पधारे 32 वेद पंडितों ने दिव्य मंत्रों का उच्चारण कर पूरा वातावरण पावन बना दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर आयोजित सारे यज्ञानुष्ठान मुख्य पुरोहित विजय भानु के मार्गदर्शन में मंदिर कमेटी के चेयरमैन पी एन शंकरन ने संपन्न कराये. देवताओं की महा आरती के पश्चात मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया. शाम को पुनः महा आरती की गई एवं दक्षिण भारतीय भजनों कार्यक्रम का आयोजित किया गया. वेद पंडितों ने रुद्र क्रमार्चन और चारों वेदों का पाठ किया. भक्तों को फिर से प्रसाद वितरित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष एन राममूर्ति, उपाध्यक्ष केजीपी नायर, सचिव बी सुब्रमण्यम, कोषाध्यक्ष एएस विश्वेश्वरन, कोषाध्यक्ष के एस नारायण, एस शिवकुमार, एस श्रीनिवासन, जी शिजूलाल, एस वेंकट रमण, संयुक्त सचिव एस प्रदीप, जे सुरेश, श्री एम एस वी शिवा, सदस्य और मंदिर के कई अन्य लोग पूजा में सहायता कर रहे हैं.



