जमशेदपुर : मानगो 15 नंबर रोड स्थित अनमोल पैलेस में शनिवार को वीनस पब्लिक स्कूल ने अपनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की. समारोह में आज़ादनगर शांति समिति के सचिव, मुख्तार आलम खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक, दोनों तरह से विकास के लिए स्पोर्ट्स जरूरी है. इससे समाज में मिल-जुलकर रहने की भावना विकसित होती है. साथ ही, अनुशासित जीवन जीने की भी प्रेरणा मिलती है. उन्होंने स्कूल के प्रयास की सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)

स्कूल की प्रिंसिपल दिलशाद खातून एवं निदेशक शब्बीर अहमद ने शैक्षिक के साथ-साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला. दर्शकों ने नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. अफताब सर, डायरेक्टर, बेस्ट कोचिंग सेंटर और स्कूल इंचार्ज आरती झा ने कार्यक्रम को सफल बनाया. विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में नीडल एंड थ्रेड रेस में प्रथम रनर अप – शबाना परवीन, द्वितीय रनर अप – सबरीन परवीन एवं विजेता – नूर सबा रहीं जबकि स्टैंडर VII के लड़कों ने स्टैंडर VIII को हराकर टग ऑफ वॉर में गोल्ड मेडल जीता.



