जमशेदपुर : भारत स्काउट एंड गाइड की पूर्वी सिंहभूम शाखा का राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर विगत 25 अगस्त से 29 अगस्त तक चला. इस शिविर में माउंट व्यू स्कूल मानगो, केरला समाजम मॉडल स्कूल, गोलमुरी, जेएच तारापोर स्कूल एग्रिको, दयानंद पब्लिक स्कूल साकची, चर्च स्कूल बेल्डीह के 62 स्काउट एवं गाइडों ने हिस्सा लिया. शिविर में स्काउट-गाइडों ने प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार के विषयों का टेस्ट दिया. टेस्ट के मुख्य विषय थे पायनियरिंग प्रोजेक्ट, फर्स्ट एड, एस्टीमेशन, कैप क्राफ्ट, मैपिंग एवं दक्षता बैज रहे. कैंप में स्काउट विभाग के शिविर प्रधान विनय मोहन चौधरी (एएलटी) स्काउट हजारीबाग तथा गाइड विभाग की शिविर प्रधान सुधा वर्मा (एच डब्ल्यू बी गाइड) कैप्टन थी. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार 28 अगस्त की शाम 6 बजे से ग्रैंड कैंपफायर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल विश्वास (एडीसी स्काउट), सम्मानित अतिथि आरके वर्मा (एडीईएन-1, टाटा) एवं विशिष्ट अतिथि आमोद कुमार सिंह (राज्य संगठन आयुक्त) उपस्थित रहे. इस अवसर पर अन्य अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. स्काउट-गाइडों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की. कार्यक्रम में झारखंड के राज्य संगठन आयुक्त ने मुख्य अतिथि को राज्य की ओर से स्मृति चिह्न भेंट की. मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि झारखंड राज्य को कभी भी कोई शिविर करना होगा वे उन्हें अपने यहां जगह उपलब्ध करायेंगे और हमेशा सहयोग करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
अंत में अबोध सिंह सरदार (यूनिट लीडर) ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया. विशेष रूप से लोकल एसोसिएशन को अपने यहां शिविर करने के लिए जगह उपलब्ध कराने व हर जगह सहयोग करने का आश्वासन भी दिया. अंत में अबोध सिंह सरदार ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया. इसके साथ ही कैंप फायर संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार 29 अगस्त को सर्व धर्म प्रार्थना के उपरांत ओपेन सेशन हुआ जिसके बाद झंडावतरण कर शिविर समाप्ति की घोषणा की गयी. इस शिविर में सुरेंद्र टुडू डीओसी पश्चिम सिंहभूम,, स्काउट दिव्य रंजन विश्वाल, गाइडर वीणा दवे, एम देवयानी, जे वनिता, भारत स्काउट गाइड लोकल एसोसिएशन के सचिव महेश चौहान, ग्रुप लीडर स्काउट, दुर्गा राव, धर्मेंद्र कुमार, रोवर सतीश एवं राहुल ने अहम भूमिका निभाई. शिविर की सारी व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन आयुक्त संगठन आयुक्त शानू कुमार ने की.














