
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला में संस्था का 102वां वार्षिक अधिवेशन सह गोपाष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. गुरुवार को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार गौशाला प्रांगण में गौ माता की सामूहिक पूजा-अर्चना के साथ समारोह की शुरुआत हुई. श्री टाटानगर गौशाला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा अनेक महिला-पुरुषों ने गौ माता की पूजा की. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, महासचिव महेश गोयल समेत अन्य उपस्थित थे. गुरुवार को संध्या 5 से 6 बजे तक कामधेनु गौ माता अमरकथा नाटिका, संध्या 6 बजे से वार्षिक अधिवेशन और 8 बजे से पुन: नृत्य नाटिका व गोपालकृष्ण एवं राधाकृष्ण की नयनाभिराम झांकी की प्रस्तुति की जायेगी. वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटनकर्ता वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल व मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो होंगे. वहीं विश्ष्ट अतिथि के रूप में भू-अर्जन पदाधिकारी रंजना मिश्रा, समाजसेवी इंदर अग्रवाल, सम्मानित अतिथि अशोक भालोटिया एवं गौभक्त (कोलकाता) रमेश लोधा होंगे.



