
जमशेदपुर : सोनारी स्थित मनबोध बस्ती में संपत्ति बंटवारे को लेकर गुरुवार को वृद्ध महिला विमला देवी (65 वर्ष) और बेटे सुनील कुमार की पिटाई कर दी. मारपीट में वृद्ध महिला बेहोश हो गई. बेटा जख्मी हो गया. सोनारी पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला तीन दिन से उपवास पर थी. घायल सुनील कुमार ने बताया कि उनके पिता महेंद्र महतो के रहते हुए ही घर का बंटवारा हो गया था.(नीचे भी पढ़े)
बड़े पिताजी प्रमोद कुमार के हिस्से से एक कमरा उन्हें खाली करना है, जिसपर अब तक कब्जा है.इसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा है. मां सुबह 8 बजे गाय को रोटी देने बाहर गई थी. तभी बड़े पिताजी समेत उनके परिजनों ने मां पर हमला कर दिया. हंगामा होने के बाद वह भी कमरे से बाहर आया तो उसे भी पीटा गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव किया. घटना के बाद दूसरा पक्ष भी अस्पताल पहुंचा और यहां पर भी दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही.



