
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सबसे व्यस्त इलाके जुगसलाई में रेलवे और झारखंड सरकार के समन्वय से लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करवाना था. निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, इसके आड़ में आ रहे अतिक्रमण को भी हटा दिया गया पर अब तक इसका निर्माण अधूरा ही है. (नीचे भी पढ़े)

स्थानीय लोगों ने आखरी उम्मीद लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को मामले से अवगत कराया. इधर मामले के संज्ञान में लेते हुए बन्ना गुप्ता गुरुवार को ओवर ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान धालभूम एसडीओ संदीप मीणा मौजुद रहे. निरीक्षण के दौरान बन्ना गुप्ता ने कई खामियां पाई. उन्होंने बताया कि ओवर ब्रिज को लेकर साल 2009 में विधान सभा में भी बात को उठाया था. (नीचे भी पढ़े)
बाद में इसके लिए रेलवे और झारखंड सरकार के समन्वय से ब्रिज का निर्माण भी शुरू किया. अब तक इसका निर्माण नहीं होना चिंता का विषय है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अब तक बिजली के ट्रांसफार्मर को शिफ्ट नही किया गया है इसके अलावा 52 ऐसे घर है जिन्हे शिफ्ट किया जाना है. जिसमे 38 घरों का निर्माण कार्य लगभग पूरा है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने एसडीओ को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया. अंत में उन्होंने कहा कि अब मामला उनके संज्ञान में है, पुल का निर्माण जल्द से जल्द ही जायेगा.



