जमशेदपुर: प्रेमनगर स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन, लक्ष्मीनगर में बुधवार को वरिष्ठ नागरिक परिषद द्वारा परिषद का स्थापना दिवस समारोह और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रहीं.उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और परिषद को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला समिति के नेता आनंद बिहारी दुबे भी शामिल हुए.सभा का संचालन परिषद के संचालक राम बल्लभ साहू और संस्था के महामंत्री रामानुज शर्मा ने किया. इस मौके पर शिवाजी पांडे, अनिल कुमार, ब्रह्मेश्वर पांडे, महेश प्रसाद, निर्मल दास, रघुवीर सिंह, करनदीप सिंह, सोमनाथ साहू सहित काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे.



