
जमशेदपुर : जमशेदपुर में धूमधाम से शबे बरात मनाई जा रही है. इस मौके पर कब्रिस्तान और मस्जिदों को रोशन किया गया है. सभी कब्रिस्तान और मस्जिदों को सजाया गया है. बिजली की रोशनी से सजावट की गई है. शाम होते ही लोग कब्रिस्तान पहुंचे और अपनों की कब्र पर फातिहा पढ़ा. कब्र को रोशन किया गया. जाकिरनगर कब्रिस्तान, धतकीडीह कब्रिस्तान और साकची कब्रिस्तान समेत शहर के सभी कब्रिस्तानों में सामूहिक दुआएं कीं. साकची कब्रिस्तान में भी सामूहिक दुआ की गई. इसके बाद मस्जिदों में रात भर इबादत की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
मनाया गया इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्मदिन – इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्मदिन भी शबे बरात के मौके पर धूम से मनाया गया. शिया मुसलमानों ने इमाम महदी के जन्मदिन को लेकर पटाखे फोड़े. इमाम महदी अलैहिस्सलाम की शान में महफिल का आयोजन किया गया. इन महफिलों में स्थानीय शायरों ने इमाम महदी अलैहिस्सलाम की शान में कसीदे पढ़े गए. गौरतलब है कि इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्म 15 शाबान को 255 हिजरी में हुआ था. वह आज भी दुनिया में हैं और अल्लाह के हुक्म से एक दिन जाहिर होकर दुनिया से बुराई का खात्मा करेंगे.




