
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक अंजुमन कार्यालय में थाना प्रभारी आनंद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सभी लोगों से अपील की गई कि जुलूस को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराया जाए तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन किया जाए. (नीचे देखे पूरी खबर)

बैठक में मुख्य रूप से अंजुमन के अध्यक्ष मुहम्मद अज़हर अंसारी, सचिव मुहम्मद अरशद, मो. इलियास, जसपाल सिंह, शंभू मुखी, मनु मंडल, कमाल सर्वर, मुहम्मद महफूज मलिक, शरीफ आलम सहित मस्जिद के इमाम, नायब इमाम एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठक में सभी सदस्यों ने जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया.




