जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा फार्म एरिया स्थित श्री राम पादुका आश्रम में चल रहे आदिपुरम् महोत्सव के तहत रविवार के अनुष्ठानों की शुरुआत गणपति हवन के साथ हुई. इसके पश्चात बाहर से आये वेद पंडितों ने 9 कलशों की स्थापना कर पूजा-अर्चना की. (नीचे भी पढ़ें)
पूजा के पश्चात सूक्त हवन किया गया. इसके पश्चात पुरोहितों ने वसोर्धारा का आयोजन किया. इसके तहत हवन कुंड में घृत की अटूट धारा समर्पित की गयी. पूजा के सारे अनुष्ठान पूरे होने के पश्चात पूर्णाहुति की गयी. पूर्णाहुति में पुरोहितों ने भगवान श्रीराम के लिए फल, फूल आदि समर्पित किये एवं भगवान श्रीराम का कलशाभिषेक किया.(नीचे भी पढ़ें)
सुब्रमण्य गणपतिगल के नेतृत्व में पुरोहितों ने महा आरती का आयोजन किया जिसमें पुरोहितों के अलावा मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भी शिरकत की, इसके पश्चात मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया.














