चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के कोलबादिया गांव में बीती रात घुसा जंगली हाथियों का एक दल खेतों में लगे धान के बिचड़े खा गया एवं पैरों तले रौंद कर नष्ट कर दिया. सूचना पाकर विधायक प्रतिनिधि राकेश महंती रविवार को वन विभाग के अधिकारी के साथ गांव पहुंचे एवं क्षतिपूर्ति के लिए नष्ट खेती का जायजा लेकर ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराये. श्री महंती ने रेंजर दिग्विजय सिंह को दूरभाष पर बात कर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि का भुगतान कराने को भी कहा. मौके पर प्रभारी वनपाल कल्याण महतो, पंसस प्रतिनिधि जगदीश गोप, राजू कर्मकार, गौतम शर्मा, राजाराम गोप, सुपाई मुर्मू, सोमनाथ मुर्मू समेत अनेक लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

वही किसानों ने कहा कि धान के बिचड़े नष्ट हो जाने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि हाथियों के भय से अब ग्रामीण खेती करने से भी कतराने लगे हैं. हाथियों के भय से ग्रामीणों को जागकर रात बितानी पड़ रही है.














