घाटशिला : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की एक बैठक जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष समर महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसरियार, अजय राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार की उपस्थिति में हुई. सर्वप्रथम आजादी के आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष समर महतो ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और शहीदों के जीवन से सीख लेने की अपील की.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक में क्रांतिकारी एवं मार्क्सवादी चिंतक शिवदास घोष की जन्मशती पर कोलकाता में हो रहे विशाल समावेश को सफल बनाने की रणनीति तय की गई. इसमें पूरे जिले से लगभग 1000 छात्र छात्राएं शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी कॉलेजों में कॉलेज कमेटी का गठन किया जाएगा. बैठक में जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला कार्यालय सचिव शुभम कुमार झा, सुबोध कुमार माहली, किशोर पॉल, सविता सोरेन,बबिता सोरेन, अपूर्वा श्रीवास्तव सहित जिला कमेटी के अन्य लोग उपस्थित थे.














