जमशेदपुर : श्री कृष्ण चैतन्य संघ की ओर से कदमा रंकिनी मन्दिर के समीप आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का शहर के जाने-माने शल्य चिकित्सक डॉ एस प्रधान एवं एक्स एल आर आइ के डीन डॉ संजय पात्रो ने प्रदान किया. इस अवसर पर डॉ एस प्रधान ने कहा कि आज हम सब यहां भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं. यह पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनके महान विचारों की याद दिलाता है. श्री कृष्ण का जन्म अन्याय और अधर्म का नाश करने के लिए हुआ था. उनका पूरा जीवन हमें प्रेम, भाईचारा और कर्तव्य का पाठ पढ़ाता है. भगवद्गीता के माध्यम से उन्होंने हमें कर्म का मार्ग दिखाया है. उन्होंने सिखाया कि हमें फल की चिंता किए बिना अपना कर्तव्य निभाना चाहिए. आज के समय में उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारना जरूरी है. उन्होंने सुन्दर आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर भजन संध्या भी आयोजित की होगी. 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है.’ (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर उत्कल एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं पूजा समिति के शिवलाल महतो, बीरेन्द्र पाण्डेय, रवि सिंह, टुकुन महन्ती, राम लाल, शुभम,महेश शर्मा,रजनीकांत, एसबी महापात्रा, अरूण राउतराय, एसके पाणि सहित अन्य एवं भक्तगण उपस्थित थे।




