जमशेदपुर : गोलमुरी के टुइलाडुंगरी गढ़ाबासा कम्युनिटी सेंटर में विगत सात दिन से चल रहा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद् लक्ष्मी नारायण यज्ञ आज पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस यज्ञानुष्ठान में आचार्य कुमार स्वामी ने नगर के श्रद्धालुओं का श्रीमद्भागवत कथा के विविध प्रसंगों के सरस वर्णन एवं अपनी सटीक व्याख्या से ज्ञान वर्धन किया. श्रीमद्भागवत कथा वैसे तो कल सातवें दिन, शनिवार को ही विश्राम ले चुकी थी, आज रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की गई. (नीचे भी पढ़ें)

आज रविवार को प्रातः यजमान पुष्पा सिंह एवं उनके परिजनों की ओर से रुद्राभिषेक आयोजित किया गया. यज्ञ पुरोहित शुभेंद्र शास्त्री ने पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक के अनुष्ठान संपन्न कराया, जिसके बाद यज्ञ की पूर्णाहुति की गई. इस अवसर पर यजमान श्रीमती सिंह के साथ ही उनके परिजनों ने हवन के बाद विधि-विधान के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की गई. (नीचे भी पढ़ें)
यज्ञानुष्ठान संपन्न होने के अवसर पर यज्ञ पुरोहित एवं अन्य पुरोहितों की ओर से आयोजन कर्ता पुष्पा सिंह एवं यूबी सिंह के यशोदान की प्रक्रिया पूरी की गई. इसके पश्चात भंडारे का आयोजन आरंभ हुआ, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य लोगों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में आम लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़ें)
आज के अनुष्ठान में शामिल होनेवाले लोगों में समाजसेवी सह अनुष्ठान के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, बिहारीलाल जायसवाल, भाजपा नेता अभय सिंह, मंटू सिंह, विनय सिंह, पप्पू सिंह, मोहन कुमार, रामबाबू, विलास झा, भोला प्रसाद, नितिन अग्रवाल, सुषमा सिंह, रेखा कुमारी, सविता, चंद्रलेखा, सरिता कुमारी, रूबी गुप्ता, विद्या साहू, सरस्वती देवी, भूमि कुमारी, वीणा साहू आदि अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे.















