जमशेदपुर: साकची बाजार शिव मंदिर में श्री श्याम परिवार की महिलाओं द्धारा बाबा श्याम का सिंधारा उत्सव गुरूवार 13 अगस्त की शाम को धूमधाम से मनाया गया. जिसमें बाबा श्याम को नवीन वस्त्र पहनाए गए और पंचमेवा सहित लजीज व्यंजन का भोग लगाया गया. रंग-बिरंगी परिधानों में शामिल महिलाओं ने बाबा श्याम के भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजायी गयी थी. साथ ही हाउजी, लकी ड्रॉ, बाबा का खजाना, महिलाओं द्वारा नृत्य, सरप्राइज गिफ्ट, सावन क्वीन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर बाबा श्याम के साथ ही भोले बाबा का भी भव्य दरबार सजाया गया था. कार्यक्रम में शामिल लगभग 250 से अधिक महिलाओं ने झूले का भी आनंद लिया. सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की. इसे सफल बनाने में श्री श्याम परिवार की महिलाओं सहित साकची बाजार शिव मंदिर कमिटी का विशेष योगदान रहा.








