
जमशेदपुर: कहते हैं न कि समाजसेवा का कोई दायरा नहीं होता. कोई बंदिश नहीं होती. जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्ता चंदन यादव ने ऐसा ही नेक काम कर दिखाया है. जिन्होंने अपने दायरे को बढ़ाते हुए गंभीर रोग से ग्रसित मुसाबनी के ऑटो चालक के ईलाज से लेकर उनके बच्चों के योग्य बनाने तक का खर्च वहन करने का ऐलान कर दिया है. मंगलवार को चंदन यादव ने पीड़ित ऑटो चालक को तत्काल दस हजार रूपए देकर ईलाज शुरू कराने को कहा है. साथ ही ऑटो चालक को स्वयं के खर्चे पर मुंबई ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं. चंदन ने बताया कि पीड़ित ऑटो चालक अपनी फरियाद लेकर उनके पास आया था. उसके बच्चों की स्थिति देखकर उन्होंने प्रण लिया कि पीड़ित चालक का हर हाल में ईलाज कराने से लेकर उसके बच्चों को योग्य बनाने का पूरा खर्च उठाया जाएगा. वहीं चंदन की घोषणा के बाद ऑटो चालक के आंखों में खुशी के आंसू छलक आए. बताया जा रहा है. कि ऑटो चालक के पेट में ट्यूम है, जो गंभीर स्टेज पर पहुंच गया है. उसके आंख का भी पिछले साल ऑपरेशन हुआ था, जिसमें आंख का एक भाग पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है. निश्चित तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता चंदन यादव में वैश्विक महामारी के काल में एक और कीर्तिमान स्थापित कर समाज को समाजसेवा का अनोखा पाठ पढ़ा दिया है.







