जमशेदपुर : जमशेदपुर के नवजीवन सहकारी गृह निर्माण समिति के आम चुनाव में सुशांत पंडा के नेतृत्व में पूरी टीम भारी मतों से विजयी हुई. इस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए चुनाव पदाधिकारी श्याम नारायण राम की सराहनीय पहल थी. पक्ष और विपक्ष दोनों लोगों ने उनके काम की प्रशंसा की. अध्यक्ष के पद पर सुब्रतो झा को कुल मत 136 मिला और वे जीते. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विकास कुमार को 54 वोट मिला.(नीचे भी पढ़े)
उपाध्यक्ष पद में मौसमी सीना को 128 मत मिला और जीती जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अजीत कुमार दे को 62 मत मिला. सचिव पद पर सुशांत पंडा को 137 मत मिले, उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी कल्याण कुमार चौधरी को 54 वोट के साथ हराया. निदेशक में चुने हुए दो प्रत्याशी एसएन सरकार को 157 मत मिला और दूसरी प्रत्याशी जयंती पांडे को 141 वर्षों में विजयी घोषित किया गया. अंजलि एकता को एसटी एससी कोटा में निर्विरोध चुना गया.




