जमशेदपुर : जमशेदपुर में उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर संजय पथ निवासी महिला मामुनी देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए है. पीड़ित ने नामद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है. इसके लेकर उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपा है. पीड़िता मामुनी देवी के अनुसार यह घटना 19 अगस्त को शाम 4 बजे की है. जब अवैध रुप से चार लोग घर में घुस आये और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और गाली गलौज की. इसके साथ ही उनके पास पिस्तौल भी थी. उन लोगों इसके पति आकाश गिरी एवं अनीश रजक को जान से मारने की धमकी दी. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद 24 घंटे के भीतर ही उन्हें छोड़ दिया गया. इनका आरोप है कि इसके द्वारा दिए गए आवेदन को भी थाना में बदल दिया गया है. वहीं थाना प्रभारी के द्वारा भी इन्हें देख लेने की धमकी दी गई. बिना महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति में मामुनी देवी को रात के दस बजे थाना बुलाकर बयान बदलने का भी दबाव बनाया गया. फिलहाल इन लोगों की एसपी से मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई हो, इनके दिए गए आवेदन की निष्पक्ष जांच हो, थाने में यदि किसी प्रकार की लापरवाही हुई है तो उसकी भी जांच की जाने और इसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है.




