• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 3, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur spiritual garden – जमशेदपुर की रहने वाली उषा सतीश कुमार ने पेश की मिसाल, टाटा स्टील की बंगला को एक खूबसूरत ‘स्पिरिचुअल गार्डन’ में बदला, देखिए – video

Jamshedpur spiritual garden – जमशेदपुर की रहने वाली उषा सतीश कुमार ने पेश की मिसाल, टाटा स्टील की बंगला को एक खूबसूरत ‘स्पिरिचुअल गार्डन’ में बदला, देखिए – video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अगर कहीं शांति, सुकून और प्रकृति का सुंदर संगम देखने को मिल जाए तो वह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता. ऐसी ही एक प्रेरणादायक मिसाल जमशेदपुर की रहने वाली उषा सतीश कुमार ने पेश की है. उन्होंने अपने घर के साधारण और खाली पड़े गार्डन को एक खूबसूरत ‘स्पिरिचुअल गार्डन’ में बदल दिया है. आज यह गार्डन इतना आकर्षक बन चुका है कि लोग दूर-दूर से इसे देखने के लिए पहुंचते हैं. उषा सतीश कुमार ने बताया कि उनके पति टाटा स्टील में चीफ ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. वर्ष 2022 में कंपनी की ओर से उन्हें जो बंगला मिला, उसके साथ एक बड़ा गार्डन भी था, लेकिन वह पूरी तरह बंजर और खाली पड़ा हुआ था. गार्डन की स्थिति देखकर उनके मन में अक्सर यह विचार आता था कि क्यों न इसे खूबसूरत और जीवंत बनाया जाए. इसी सोच से इस अनोखे गार्डन की शुरुआत हुई. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उषा ने अपने माली गणेश के साथ मिलकर गार्डन को विकसित करने का काम शुरू किया. उन्होंने कई तरह की जानकारी जुटाई और पूरे गार्डन को ‘स्पिरिचुअल गार्डन’ की थीम पर तैयार करने का फैसला किया. धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाने लगी और आज यह गार्डन किसी मंदिर परिसर की तरह शांत और आकर्षक नजर आता है. गार्डन में प्रवेश करते ही एक अलग ही आध्यात्मिक वातावरण महसूस होता है. यहां भगवान गौतम बुद्ध की शांत मूर्ति स्थापित है, वहीं राधा-कृष्ण की सुंदर प्रतिमाएं भी गार्डन की शोभा बढ़ाती हैं. इसके अलावा भगवान शिव की फाउंटेन वाली एक अनोखी मूर्ति भी बनाई गयी है, जिसमें ऐसा दृश्य तैयार किया गया है मानो पहाड़ और झरने के बीच शिवजी ध्यान में लीन हों. इस दृश्य को देखकर लोगों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ आध्यात्मिक शांति का भी अनुभव होता है. (नीचे भी पढ़ें)

पूरा गार्डन हरी-भरी घास, रंग-बिरंगे फूलों और खूबसूरती से सजाए गए पत्थरों से सुसज्जित है. फूलों की खुशबू और हरियाली के कारण यहां अक्सर रंग-बिरंगी तितलियां भी मंडराती रहती हैं, जिससे गार्डन का नजारा और भी मनमोहक बन जाता है. गार्डन में भगवान जगन्नाथ जी के लिए भी एक विशेष कोना बनाया गया है, जहां पत्थरों पर सुंदर डिजाइन के साथ उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है. उषा सतीश कुमार बताती हैं कि वे रोजाना करीब दो घंटे गार्डन की देखभाल करती हैं. उनके अनुसार यह समय उन्हें मानसिक शांति देता है और पूरे दिन के लिए ऊर्जा भी प्रदान करता है. उनकी इसी मेहनत और लगन के कारण टाटा स्टील की ओर से उन्हें ‘बेस्ट गार्डन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. आज उनका यह स्पिरिचुअल गार्डन प्रकृति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का अनोखा संगम बन गया है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur sawan Mahotsav : टुइलाडुंगरी श्रीश्री शीतला माता मंदिर से श्रावण के प्रथम सोमवार को निकली कलश यात्रा, रुद्राभिषेक में दिखी श्रद्धा और भक्ति
खबर

Jamshedpur sawan Mahotsav : टुइलाडुंगरी श्रीश्री शीतला माता मंदिर से श्रावण के प्रथम सोमवार को निकली कलश यात्रा, रुद्राभिषेक में दिखी श्रद्धा और भक्ति

August 3, 2026
jharkhand bjp : झारखंड भाजपा का सरकार पर हमला, प्रतुल शाहदेव ने कहा – हेमंत सरकार के साढ़े छह वर्षों की हर प्रतियोगी परीक्षा संदेह के घेरे में, सभी की सीबीआई जांच हो
खबर

jharkhand bjp : झारखंड भाजपा का सरकार पर हमला, प्रतुल शाहदेव ने कहा – हेमंत सरकार के साढ़े छह वर्षों की हर प्रतियोगी परीक्षा संदेह के घेरे में, सभी की सीबीआई जांच हो

August 3, 2026
tata steel colours wage revision agreement : टाटा स्टील कलर्स में हुआ वेज रिवीजन समझौता, 19 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोत्तरी
खबर

tata steel colours wage revision agreement : टाटा स्टील कलर्स में हुआ वेज रिवीजन समझौता, 19 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोत्तरी

August 3, 2026
Next Post
Jamshedpur fire – साकची में कचरे के ढेर में लगी आग, पांच बाइक व साइकिल जलकर राख, देखिए – video

Jamshedpur fire - साकची में कचरे के ढेर में लगी आग, पांच बाइक व साइकिल जलकर राख, देखिए - video

Jamshedpur missing couple video – जुगसलाई से लापता युवक-युवती ने कर ली शादी, जारी किया वीडियो, कहा – पिता से है जान का खतरा

Jamshedpur missing couple video - जुगसलाई से लापता युवक-युवती ने कर ली शादी, जारी किया वीडियो, कहा - पिता से है जान का खतरा

Lpg cylinder price hike : एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ी, जमशेदपुर में अब इस रेट पर मिलेगा घरेलू और कॉमर्शियल सिलिंडर

Lpg cylinder price hike : एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ी, जमशेदपुर में अब इस रेट पर मिलेगा घरेलू और कॉमर्शियल सिलिंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News