
जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से हर क्षेत्र के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर बास्केटबॉल के नेशनल कोच जेपी सिंह, इंटरनेशनल टेक्निकल सहयोगी स्टाफ श्याम शर्मा, हैंडबॉल कोच हसन इमाम, आर्चरी कोच हरेंद्र सिंह सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया. जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह ने बताया, कि इनके अथक प्रयासों से झारखंड खेल के हर क्षेत्र में अपना नाम देश और दुनिया में रोशन कर रहा है. उन्होंने भविष्य में झारखंड को खेल के क्षेत्र में और नई बुलंदियों पर पहुंचने की कामना की.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



