जमशेदपुर: सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की अध्यक्ष व राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की वरिष्ठ उपनिदेशक, समाजसेवी श्रीमती रानी गुप्ता के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. शुक्रवार को बारीडीह स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दूर दरार से समाज के विभिन्न वर्गों की सैकड़ों महिलाएं उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)

समारोह में उपस्थित कामकाजी महिलाओं के साथ गृहिणियों ने भी सक्रिय भागीदारी की. जिससे समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हुई. मौके पर श्रीमती रानी गुप्ता ने होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं को संस्था की ओर से ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी. उन्होंने एकता के संदेश पर जोर देते हुए कहा हमारी संस्था जरूरतमंदों के साथ खड़ी है. समाज में समरसता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड समाजसेवा के प्रतिबद्धता और महिलाओं की उत्थान के लिए निरंतर प्रयासों के प्रतीक है. संस्था भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए तत्पर रहेगी. वही अन्य अतिथियों में सविता कुमारी, दीपा कुमारी, नीतू सिंह, मीना कुमारी सहित अन्य सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं. सभी ने अपने अनुभव साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचारों को साझा किया. इस अवसर पर महिलाओं व माताओं ने एक दूसरे को रंग बिरंगे अबीर लगाकर पारंपरिक गीतों एवं नृत्यों के माध्यम से खूब आनंद उठाया. जिससे समारोह में उत्साह का माहौल बना रहे.



