जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को गोलमुरी थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोलमुरी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, अभिलेखों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने थाना परिसर, हाजत एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का भी निरीक्षण किया और पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़ें)
एसएसपी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन तथा आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.




