जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में रविवार शाम आई तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ है. मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 17 में एएचके टावर के एक फ्लैट पर बिजली का पोल गिर जाने से फ्लैट की बालकनी क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि इसके कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि रविवार शाम आयी तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में नुकसान पहुंचा है. मानगो एएचके टावर के पास लगा एक बिजली पोल आंधी में टावर के एक फ्लैट पर आ गिरा, जिससे फ्लैट की बालकनी क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं बिजली का पोल गिर जाने के कारण उस इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अच्छा हुआ कि बालकनी में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. बिजली विभाग को घटना की जानकारी को दे दी गई है. बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पोल हटाने और तार को ठीक करने की कवायद शुरू की जाएगी.



