जमशेदपुर : उलीडीह था अंतर्गत केंदुकोचा में सोमवार की शाम 16 वर्षीय नाबालिक सरस्वती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सरस्वती ने खुद को खपरैल घर के बांस में साड़ी के सहारे खुद को फंदे से लटका लिया जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस थाने में किस तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है. वहीं दूसरी ओर जुगसलाई थाना अंतर्गत इस्लाम नगर निवासी मुसरत नाज ने भी घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है.








