जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु की रहने वाली विवाहिता कल्पना सरदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. 24 वर्षीया कल्पना का पति ऋतु सरदार पुट्टी का काम करता है. वह शनिवार की रात घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी फांसी पर लटकी हुई है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. कल्पना सरदार का मायका पटमदा में है. फांसी लगाने के कारणों का नहीं पता चल सका है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




