जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा स्थित तिलका बस्ती निवासी राजा मुंडा नामक 23 वर्षीय युवक के शनिवार को घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने की सूचना है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने गोविंदपुर थाना पुलिस को सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की. फिलहाल युवक की आत्महत्या के के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. गोविंदपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.




