घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण बदिया पंचायत के टेटाबड़िया गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी दसमथ टुडू पिछले कई दिनों से चलने-फिरने में असमर्थ थे. इसकी जानकारी झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी. सूचना पाकर कुणाल षाड़ंगी ने नम्या स्माइल फाउंडेशन के सौजन्य से दसमथ टुडू को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना हम सभी का दायित्व है. व्हीलचेयर मिलने से दसमथ टुडू को दैनिक जीवन के कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी. इस अवसर पर झामुमो के हीरा सिंह, पूर्णेंदु आचार्य, विक्रम साव समेत अन्य ने दसमथ टुडू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना की.















