रामगोपाल जेना
चाईबासा : दिल्ली स्थित आवासीय कार्यालय में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के ओमकार पांडे (शैलेश पांडे) और जिला अध्यक्ष हसीलुद्दीन खान ने मुलाकात किए और बुके भेंटकर उनका स्वागत किया. इस मुलाकात के दौरान झारखंड की राजनीति के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बड़ा कार्यक्रम करने का भी निर्देश मिला है. (नीचे भी पढ़ें)
अगले माह उक्त कार्यक्रम होगा. इसके लिए जल्द ही बैठक भी होगी. जिला अध्यक्ष हसीलुद्दीन खान ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिली है मुलाकात के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के संगठन से संबंधित कई बिंदुओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे है. श्री खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है.














