
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के केला बागान के पास के रहने वाली शुभम देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार दोपहर की है. हालांकि घटना के बाद फंदे से उतर कर ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना पाकर पहुंचे बिहार के गया से मायके पक्ष के लोगों ने पति दीपक कुमार समय ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका के भाई आशुतोष बताया कि शादी को 4 माह हुए हैं. शादी के बाद से बुलेट की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था. पिछले कई दिनों से उसके साथ शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. रात 12:30 आजादनगर थाना में मायके पक्ष के लोग टूटे हुए हैं और ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं.





