
जमशेदपुरः जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईलाडूंगरी निवासी 23 वर्षीय दिनेश कालिंदी का शव उसके घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया. इस मामले में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी अंजलि पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार दिनेश ने अंजली से 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही दिनेश अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था. शुक्रवार को वह अपने चचेरे भाई के बच्चे से मिलने घर आया और फिर थोड़ी देर बाद ही वहां से निकल गया. उसके तुरंत बाद उन्हे मौत की खबर मिली. जब वे लोग एमजीएम पहुंचे तो देखा कि उसके गले में निशान है. परिजनों के अनुसार शादी के बाद पति -पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था.




