
जमशेदपुरः जमशेदपुर से सटे पोटका प्रखंड के कोवाली थाना अंतर्गत नागा नदी पुलिया के पास पेड़ पर फंदे से एक शव लटका पाने से इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की. मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुबीर मंडल के रूप में की गई. पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक बंगला बालिका स्कूल के पास रहता था. मृतक के बड़े भाई सूरज मंडल के अनुसार घर पर किसी तरह का झगड़ा भी नही हुआ था. रविवार की दोपहर वह घर से निकला था. जब काफी समय तक वह घर नही आया तो उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया. उसका फोन बंद आने पर परिवार वालों द्वारा दोस्तों और पास पड़ोस में काफी खोजबीन की गई मगर कहीं पता नहीं चल पाया. सुबह सूचना मिली कि सुबीर का शव नदी किनारे फंदे से लटका हुआ है. सुबीर ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिजन नही बता पा रहे है.



