
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 6 में मंगलवार को एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जैसे ही युवक को घरवालों ने फांसी पर लटका देखा. परिजन उसे उतार के सीधे एमजीएम अस्पताल ले गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक का नाम मीनमय पाल है. उसकी उम्र 23 साल के आसपास बताई जा रही है. मीनमय पाल ने फांसी क्यों लगाई, इस बारे में अभी परिजन कुछ भी जानकारी नहीं दे रहे हैं. बिरसानगर थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी तब दी जब वह युवक को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंच गए थे. वहां से फोन कर बताया कि युवक की मौत हो गई है. इसके बाद पुलिसकर्मियों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. वहां पुलिस पंचनामा तैयार कर रही है. वहां से लौटने के बाद पुलिस घटनास्थल पर जायेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना कैसे घटी.
















