जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के दुखू मार्केट के पास रेलवे लाइन पर रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव पाया गया. उसने ट्रेन से कट कर जान दे दी है. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. शव की पहचान सीतारामडेरा के देवनगर 38 वर्षीय बिजेंद्र बरीहा के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर शनिवार देर रात बिजेंद्र अपने घर से निकल गया था. परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया. रविवार की सुबह बिजेंद्र की शव रेलवे ट्रैक पर मिली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि जुगसलाई का दुखू मार्केट आत्महत्याओं के लिए जाना जाता है. वहां आए दिन आत्महत्याएं होती रहती है.



