
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु कालिंदी बस्ती निवासी रोहन यादव (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इसकी जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब वे उसके कमरे में गए. रोहन के कमरे का दरवाजा बंद था. दरवाजा तोड़ने पर देखा कि रोहन ने गमछे के सहारे फांसी लगा ली है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रोहन की शादी तीन साल पहले ही हुई है. उसे ढाई साल का एक बच्चा भी है. परिजनों ने बताया कि घर में अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे वह परेशान रहता था. शनिवार को वह देर से आया और अपने कमरे में चला गया. सुबह जब सब उठे और उसके कमरे में गए तो देखा कि उसने फांसी लगा ली है.
















