जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 1 बी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना गुरुवार देर रात की है. प्राप्त जानकारी अनुसार अविनाश कुमार सिंह (29) कुछ साल पहले से ही वह डिप्रेशन में था. उसके पिता ने बताया कि दस दिन पूर्व ही उनके पिता का देहांत हुआ था, जिससे उनका भाई, बहु सभी गांव गये हुए थे. घर पर अविनाश, उसकी मां और छोटा भाई था. छोटा भाई भी रात में शादी की वीडियोग्राफी करने गया था. करीब 4 बजे छोटा भाई घर लौटा तो उसकी मां ने दरवाजा खोला. तो जब कमरे में गया तो वह अविनाश के बारे में पूछा. (नीचे भी पढ़ें)
अविनाश कमरे में मौजूद नहीं था. छत पर गया तो देखा कि अविनाश फंदे से लटका हुआ है. आनन फानन में उसे उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमरार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है. मृतक रांची के डिप्लोमा कर आदित्यपुर में काम करता था. करोनों के बाद से ही वह डिप्रेशन में था, जिसका इलाज रांची में चल रहा था. वहीं उसकी शादी नहीं हुई थी. घर पर शादी की बातचीत चल रही थी.














